कुशीनगर, मार्च 22 -- सोहसा मठिया। मार्च माह में यकायक हुई बारिश से किसानों के गेहूं, सरसों, मंसूर, मटर की फसलों का नुकसान हुआ है। वहीं क्षेत्र के महुई बुजुर्ग के कछुईया टोला, परसौना बुजुर्ग, महुआडीह लौंगरापुर सहित आधा दर्जन ईंट भट्टों पर पकाने के लिए तैयार किए गए लाखों कच्चे ईंट बरसात होने से रख रखाव के अभाव में भींग कर गल गए हैं और पानी लग गया है। ईंट व्यवसाई जलालुद्दीन, उग्रसेन मल्ल, विनय कुमार राव, आनंद मल्ल, चंद्रभूषण सिंह आदि का कहना है कि यकायक हुए मौसम में बदलाव के चलते हुए बारिश से पाथे गए कच्चे ईंट गल गए हैं, जिससे ईंट व्यवसायियों का लाखों रूपये का नुकसान हुआ है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...