बरेली, मार्च 21 -- शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश ने सीएम ग्रिड योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में सड़कों की हालत बदतर हो गई है, जहां कीचड़ और गड्ढों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मॉडल टाउन और कोहाड़ापीर रोड जैसे प्रमुख इलाकों में कार्यदायी एजेंसियों ने सड़क खोदकर छोड़ दी हैं। बारिश के चलते ये गड्ढों में पानी से भर गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। संबंधित एजेंसियों को पहले भी नोटिस जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते स्थिति और खराब होती जा रही है। बारिश के कारण सड़कों पर कीचड़ फैल गया है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। कई जगहों पर गहरे गड्ढे जानलेवा साबित हो सकते हैं। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने कहा क...