फतेहपुर, अप्रैल 9 -- छिवलहा। भाकियू अराजनैतिक की बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। किसान नेताओं ने बारिश, पानी व ओलावृष्टि से फसलों की हुई बर्बादी की जांच करवाकर मुआवजा दिलवाए जाने की मांग की। वहीं समस्याओं से निजात दिलाने को ज्ञापन भी सौंपा। अंकित सिंह चौहान ने कहा कि बेमौसम बारिश, आंधी व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिसकी जांच करवाकर किसानों को होने वाले नुकसान के अनुसार मुआवजा दिलवाया जाए। कहा कि समापुर घाट पर पक्का शवदाह गृह न होने के कारण क्षेत्र के लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वहीं पीडब्ल्यूडी का मार्ग गड्ढो में तब्दील हो जाने के कारण आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही पट्टीशाह बड़े शिवाला घाट तक बने खरंजा में डामरीकरण करवाकर क्षेत्रीय लोगो के साथ ही किसान...