बारिश में खतरा बने 139 जर्जर भवन, लगेंगे लाल निशान
गोरखपुर, जून 13 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। मानसून की दस्तक के साथ महानगर के 139 जर्जर भवन पर नगर निगम लाल निशान लगाने के साथ भवन मालिकों का ध्वस्तीकरण के लिए नोटिस देगा। चिन्हित 80 भवन अत्यधिक संवेदनशील और 49 संवेदनशील श्रेणी में हैं। सबसे अधिक जर्जर भवन माधोपुर और तिवारीपुर क्षेत्र में पाए गए हैं। नगर आयुक्त अजय जैन ने मुख्य अभियंता अमित शर्मा को इन भवनों स्वामियों को नोटिस देने और भवन पर लाल निशान लगाने के निर्देश दिए हैं। वर्ष 2025 में कैंट क्षेत्र स्थित वन विभाग कार्यालय की जर्जर दीवार गिरने से एडीएम सिटी के गनर की मौत हो गई थी। 2023 में बेनीगंज में दीवार गिरने से एक बच्ची की जान चली गई थी। 2022 में कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर मोहल्ले में जर्जर मकान गिरने से युवक की मौत हो गई थी। पांच लोगों को मलबे से बचाया गया था।कहां कितने जर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.