बारिश में क्यों डूबती है दिल्ली? 8 नाले बने 'मुसीबत', मास्टर प्लान में सामने आए कहां हैं सबसे बड़े संकट
नई दिल्ली, अगस्त 29 -- बारिश के दौरान दिल्ली में जलभराव की समस्या सामने आते ही नालों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था पर सवाल उठते हैं। अब दिल्ली के मास्टर प्लान 2047 से जुड़ी रिपोर्ट में राजधानी के ऐसे आठ नालों की पहचान की गई है, जिन्हें साफ करना और उनका नियमित रखरखाव करना खासा मुश्किल है। इन नालों के आसपास अतिक्रमण, कचरा, सीवर का पानी और पर्याप्त जगह की कमी जैसी समस्याएं हैं। यही वजह है कि बारिश के मौसम में इनकी जल निकासी क्षमता प्रभावित होने का खतरा बना रहता है। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण (I-FC) विभाग की सर्विस प्लान रिपोर्ट में इन आठ नालों को टर्बोलेंस यानी परेशानी वाले नालों के तौर पर चिन्हित किया गया है। मास्टर प्लान में इनकी समस्याओं के साथ-साथ सुधार के उपाय भी सुझाए गए हैं। खास बात यह है कि इन नालों की देखरेख अलग-अलग एजेंसियों के बीच बंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.