बारिश में किसानों ने डाले तिरपाल, फिर शुरू हुई मक्का तौल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 1 -- कायमगंज, संवाददाता। मंडी समिति के सरकारी मक्का खरीद केंद्र पर बारदाना की उपलब्धता के बाद बुधवार को दो दिन से बंद खरीद प्रक्रिया दोबारा शुरू कर दी गई। बारिश के बीच किसान अपनी उपज बचाने में जुटे रहे, जबकि देर से शुरू हुई खरीद को लेकर उनमें नाराजगी भी दिखी। सरकारी मक्का खरीद केंद्र पर पिछले दो दिनों से बारदाना न होने के कारण खरीद कार्य ठप पड़ा था। बुधवार सुबह करीब चार हजार बोरी बारदाना पहुंचने के बाद केंद्र पर मक्का की तौल और खरीद दोबारा शुरू कराई गई। खरीद शुरू होने से पहले सुबह हुई बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दीं। कई किसान चार से छह दिन से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में मक्का लेकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। बारिश शुरू होते ही उन्होंने ट्रॉलियों में रखी उपज को तिरपाल से ढक दिया, जबकि सड़क पर सुखाने के लिए फै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.