औरैया, अप्रैल 6 -- फफूंद, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम कोठीपुरा में अचानक हुई बारिश के चलते एक कच्चा मकान गिर गया, जिससे उसमें रह रहा परिवार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद परिवार में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार गांव निवासी सतीश चंद्र शुक्ला, जो एक लघु किसान हैं, अपने परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते थे। उनके चार पुत्र हैं, जिनमें दो विवाहित पुत्र अलग रह रहे हैं, जबकि दो अविवाहित पुत्र उनके साथ रहते हैं। बताया गया कि रविवार को हुई बारिश के दौरान मकान के दोनों कच्चे कमरे अचानक भरभराकर गिर गए। उस समय परिवार के लोग अंदर मौजूद थे, लेकिन संयोगवश सभी सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद सतीश शुक्ला ने प्रशासन से राहत दिलाने की मांग की है। ग्राम प्रधान अमरेश पांडे ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं क्षेत्रीय लेखपाल राजीव भदौरिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.