इटावा औरैया, अप्रैल 7 -- इटावा। लगातार हो रही बारिश के बीच एसएसपी आवास परिसर में 5 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप खरगोशों के बाड़े के पास पहुंच गया। बाड़े में दो दर्जन से अधिक खरगोश मौजूद थे, जिससे उनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। ड्यूटी पर तैनात माली ने सांप को देखा तो उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन वह तेजी से पास के बिल में घुस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया, जिससे परिसर में मौजूद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...