हापुड़, जुलाई 9 -- ट्रेनों का संचालन पटरी पर नहीं लौट पा रहा है। रोज रोज की इस समस्या को लेकर यात्री काफी परेशान है। उनकी मांग है कि ट्रेनों का संचालन समय से कराया जाए, ताकि आवागमन में दिक्कत न हो। गुरुवार को बारिश में एक दर्जन से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंची। गुरुवार को सहरसा से आनंद विहार जाने वाली आनंद विहार टर्मिनल समर स्पेशल 6.24 घंटे, प्रयागराज से सहारनपुर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 1.25 घंटे, मुरादाबाद से गाजियाबाद जाने वाली मुरादाबाद गाजियाबाद मैमू 1.40 घंटे, रक्सौल से आनंद विहार जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस 2.8 घंटे, बरेली से भुज जाने वाली आला हजरत एक्सप्रेस 23 मिनट, आनंद विहार से सहरसा जंक्शन सहरसा स्पेशल समर स्पेशल 3.50 घंटे, लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस 2.28 घंटे, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली...