बारिश में अनियंत्रित होकर पलटी स्कॉर्पियो, कारोबारी गंभीर घायल
कन्नौज, जुलाई 9 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार पूर्वाह्न बारिश के दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए पलट गई। हादसे में एक कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि वाहन में सवार अन्य पांच लोग सुरक्षित बच गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस, डायल-112 पुलिस, रिकवरी क्रेन और सेफ्टी टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायल को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भिजवाया। जानकारी के अनुसार, उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के सैहानी निवासी सुधीर पुत्र गजोधर स्कॉर्पियो से नोएडा से लखनऊ जा रहे थे। वाहन में मुकेश शर्मा (52), उनकी पत्नी ललिता शर्मा (50), पुत्र सार्थक शर्मा (18), पुत्री कनक शर्मा (25) तथा ललिता शर्मा के पिता देवेंद्र शर्मा भी सवार थे। यह भी पढ़ें- डिवाइडर से टकराकर पलटी फॉर्च्यूनर, सुरक्षा कर्मी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.