बारिश-भूस्खलन ने थामी केदारनाथ यात्रा, 5000 श्रद्धालु रोके गए; यात्रा पर बड़ा फैसला आज
रुद्रप्रयाग, जून 6 -- बारिश और भूस्खलन की आशंका के चलते केदारनाथ यात्रा शुक्रवार दोपहर एक बजे रोक दी गई। मौसम को देखते हुए शनिवार सुबह यात्रा को लेकर अगला फैसला होगा। इस बीच बड़ी संख्या में यात्री विभिन्न पड़ावों पर सुरक्षित रोके गए हैं। अलग-अलग स्थान पर पांच हजार से अधिक यात्रियों के होने का अनुमान है। शुक्रवार सुबह से ही उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब बना रहा और लगातार बारिश होती रही। इसके चलते केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन और पहाड़ियों से पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया। इसी दौरान एक स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की घटना में एक घोड़ा-खच्चर संचालक की मौत हो गई, जिससे मार्ग की स्थिति की गंभीरता और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- केदारनाथ में भक्तों से मारपीट के आरोप, वायरल हो रहे वीडियो पर जांच के आदेश जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.