संभल, मार्च 20 -- जनपद में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं आई। चैत्र नवरात्र के इस विशेष दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने विधिवत रूप से माता रानी की पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। घरों में महिलाएं भी दिन में भजन कीर्तन करती दिखाई दी। जिससे दिनभर भक्ति का माहौल बना रहा। शहर के हल्लू सराय स्थित प्राचीन चामुंडा मंदिर में भोर से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया। भक्तों ने विधि-विधान से माता रानी की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने माता को प्रसन्न करने के लिए फल, फूल, नारियल, चुनरी और श्रृंगार सामग्री अर्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.