बारिश-बूंदाबांदी, धूप, तपिश के साथ आया जून
झांसी, जून 1 -- झांसी। सुबह झमाझम बारिश-बूंदाबांदी, ..बादलों का डेरा, सूरज की जोर-आजमाइश, ..तपिश और नौतपा का आठवां दिन। पहली जून को मौसम ने हर रंग से रूबरू कराया। वहीं अधिकतम ताप भी लुढ़ककर 37 सेंटीग्रेट पर टिक गया। न्यूनतम पारा 27 डिग्री रहा। गुजरे 10 सालों में गौर करें तो पहली जून सबसे ठंडी रही। बीते साल इस तारीख को अधिकतम पारा 42 तो न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2024 में इस तारीख नया रिकार्ड बनाया था। अधिकतम पारा 47.2 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2023 में भी इस तारीख को मौसम बदला था। जिससे पारा 40 डिग्री तक ही पहुंच पाया था। जबकि 2022 में प्रचंड गर्मी पड़ी थी। पहली जून को अधिकतम ताप 45 डिग्री दर्ज किया गया था। साल 2019 और 18 को पारा 45 व 44 डिग्री रिकार्ड गया था। वहीं सोमवार को सुबह 5.25 बजे सूर्योदय झमाझम बारिश के साथ हुआ। करी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.