बारिश बनी आफत: चलौली में तीन परिवारों के आशियाने ढहे
कौशाम्बी, सितम्बर 2 -- कसेंदा। हिन्दुस्तान संवाद इलाके में हो रही लगातार ल बारिश अब ग्रामीण इलाकों में गरीब परिवारों के लिए आफत बनती जा रही है। चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चलौली में बारिश के कारण तीन कच्चे खपरैल मकान ढह गए। मकानों के गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हालांकि हादसों में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन प्रभावित परिवारों के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बरसात व सीलन से कच्चे मकान पर गिरा पेड़, वृद्धा घायल चलौली गांव निवासी शिवकुमार पुत्र सुरेमन का कच्चा खपरैल मकान लगातार हो रही बारिश के चलते भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर घर में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं छोटू पुत्र मंगली का कच्चा मकान मंगलवार रात तेज बारिश के दौरान अचानक ढह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.