कोडरमा, जून 18 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। झुमरी तिलैया शहर में गुरुवार की सुबह हुई बारिश ने उमसभरी गर्मी से लोगों को थोड़ी देर राहत जरूर पहुंचायी। मगर 10 बजे के बाद धूप खिलने से लोगों को पुन: गर्मी का एहसास हुआ। इधर बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी है, वहीं शहर और आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की समस्या भी सामने आने लगी है। बारिश के बाद ही कई सड़कें और मुहल्ले में जल जमाव हो गए हैं। जगह-जगह जल निकासी की व्यवस्था चरमराने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के वीर कुंवर सिंह चौक, ओवरब्रिज के पास, बिजली ऑफिस के पास, देवी मंडप रोड, वैशाली प्रेस गली समेत कई जगहों में पानी जमा रहा। सड़क पर जलजमाव होने से वाहन चालकों को काफी कठिनाई हुई। कई जगहों पर गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया। दो...