फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 9 -- फर्रुखाबाद।बारिश ने क्रय केंद्रों की रौनक बिगाड़ दी है। कई दिन की बारिश से क्रय केंद्रों पर गेहूं नहीं पहुंच रहा इससे क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कई क्रय केंद्रों पर ताले लटके दिखाई दिए। बारिश के कारण अभी गेहूं की मड़ाई नहीं हो रही है जिसकी वजह से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद पर मानो ब्रेक लगी हुई है। जिले में गेहूं की खरीद 30 मार्च से शुरू हुई थी। गेहूं खरीद के लिए जिले में 42 स्थाई और तीन मोबाइल क्रय केंद्र बनाए गए हैं। बारिश होने से पहले तक जिन किसानों ने गेहूं की मड़ाई करा ली थी वह किसान तो गेहूं लेकर क्रय केंद्रों पर पहुंच रहे है। अभी तक जिले में 600 कुंतल के आसपास गेहूं की खरीद की गई है। वही गेहूं विक्रय करने की 2200 किसानों ने रजिस्ट्री करा रखी है। लेकिन बारिश ने क्रय केंद्रों का पूरा सिस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.