फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। शाम को अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश हो गई। इससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल और तैयार खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। गेहूं की फसल भीगने से किसान परेशान दिखाई दिए। गेहूं की फसल की कटाई भी रुक गई। बिगड़े मौसम से किसानो की धुकधुकी बढ़ा दी है। जिले में लगभग 75 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। तैयार फसल की कटाई जारी है, लेकिन शनिवार को शाम के समय अचानक मौसम बिगड़ गया और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश होने लगी इस पर जो किसान खेतों में गेहूं फसल की कटाई कर रहे थे वह परेशान हो गए।बारिश से किसानो की धड़कनें बढ़ गईं हैं। किसान खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को बचाने के जतन करते नजर आए, लेकिन देर तक बारिश होती रही। इससे उनके गेहूं की कटी पड़ी फसल को बचाने के प्रयास असफल ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.