बारिश ने बढ़ाई किसानों परेशानी, गेहूं की गहाई प्रभावित
बरेली, अप्रैल 8 -- तेज हवा के साथ हो रही बूंदाबांदी ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्राम देवीपुरा के रनबीर पाल ने बताया कि रुक रुक के बारिश होने से गेहूं की कटाई और थ्रेसर से निकासी दोनों काम रुक गये हैं। मलगांव के मुनेंद्र यादव ने बताया कि उनके 50 बीघा गेहूं खेत में खड़े है रोज बारिश होने के कारण कटाई नहीं हो पा रही है। बरसेर। मंगलवार शाम हुई बारिश ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी कुछ किसानों ने गेहूं निकालने को ढेर लगा लिए थे बूंदाबांदी होने से अब फिर ढेर को फैलाना पड़ेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.