हाथरस, मार्च 20 -- हाथरस। शुक्रवार की सुबह से हुई रिमझिम बारिश के चलते शहर में कई स्थानों पर बिजली लाइनों में फॉल्ट हो गए। किला फीडर की लाइन का तार टूट गया। प्रगतिपुरम सबस्टेशन की 33 केवीए की लाइन में फॉल्ट हो गए। इस कारण जिला अस्पताल में बिना सीटी कराने आए मरीज बैरंग लौट गए। बिना बिजली के लोगों की सुबह से दिनचर्या प्रभावित हुई। लोगों को खासी मुशिकलों का सामना करना पड़ा। लाइन दुरुस्त होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बेमौसम हो रही बारिश के चलते आमजन को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं बिजली अफसरों के पसीने छूट रहे हैं। कभी दिन में तो कभी रात में बिजी गुल हो रही है। शुक्रवार की सुबह शुरु हुई रिमझिम बारिश के चलते सुबह नौ बजे के करीब मंडी समिति के निकट बिजली लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण अलीगढ रोड, मंडी समिति, नवलनगर, जि...