बारिश ने बिगाड़ी बरौनी नगर परिषद की सूरत
बेगुसराय, मई 27 -- बरौनी। बरौनी नगर परिषद के इलाकों में मंगलवार की देर रात को हुई जबरदस्त बारिश ने मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों तक की सूरत बिगाड़ दी है। बारिश के कारण जगह जगह जलजमाव व कीचड़मय स्थिति बने रहने से लोगों को आवाजाही में फजीहत झेलनी पड़ रही है। सबसे विकट स्थिति फुलवड़िया, कादिरचक व काली स्थान मुहल्ले आदि जगहों की बनी है जहां कुछ घंटों की वारिस से घुटने भर पानी लगा है। इससे स्थानीय लोगों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। समस्या से मोहल्लेवासी खासे परेशान बने हैं। इस संबंध में बरौनी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि जलजमाव वाली जगहों से मशीन द्वारा पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू है। यह भी पढ़ें- बारिश ने बिगाड़ी बरौनी नगर परिषद की सूरत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.