रुडकी, जनवरी 23 -- शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। पूरे शहर में ही अलग-अलग समय बिजली व्यवस्था ठप रही। बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानी हुई। हालांकि कर्मचारियों ने सुबह बिजली गुल होने के साथ ही लाइनों में आए फाल्ट को तलाशना शुरू कर दिया था। शाम को बिजली सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शुक्रवार को सुबह दस बजे शुरू हुई बारिश के साथ ही रामनगर बिजलीघर से जुड़े पुरानी तहसील और औद्योगिक फीडर अचानक ब्रेकडाउन हो गया। इससे इन इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके साथ ही बिजलीघर नंबर छह जुड़े अधिकांश फीडरों में भी फाल्ट आ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.