पाकुड़, मार्च 22 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। क्षेत्र में शुक्रवार की शाम को शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जारी रही। बारिश से ईद का त्योहार फीका पड़ गया। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और बीच-बीच में झमाझम बारिश होती रही। जिसके कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। ईद के मौके पर आमतौर पर बाजारों में रौनक और चहल-पहल देखने को मिलती है। लेकिन इस बार खराब मौसम ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। बाजारों में भीड़ न के बराबर दिखी। वहीं बारिश के कारण कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी बन गई। जिससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। बच्चों और युवाओं में भी मायूसी देखी गई। जो हर साल ईद का बेसब्री से इंतजार करते हैं। हालांकि सुबह नमाज अदा करने के वक्त बारिश थमी थी। लेकिन उसके बाद रुक रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। ओर शाम होते होते बारिश की गति भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.