सिद्धार्थ, मार्च 22 -- बिस्कोहर। बिस्कोहर में शनिवार सुबह में बारिश के चलते ईद-उल-फितर की नमाज की पूर्व निर्धारित व्यवस्था में बदलाव करना पड़ा। जलभराव और फिसलन को देखते हुए अकीदतमंदों ने ईदगाह की बजाय अपने-अपने मोहल्लों की मस्जिदों में नमाज अदा की। शुक्रवार रात से ही आसमान में काले बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी के बाद शनिवार सुबह झमाझम बारिश शुरू हो गई। ईदगाहों में नमाज की तैयारी पूरी थी, लेकिन बारिश थमने के आसार न देखकर मस्जिद प्रबंधन और उलेमाओं ने अंतिम समय में मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने का फैसला लिया। नगर पंचायत बिस्कोहर के शाह मोहल्ला और मोलबीगंज समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों की अच्छी खासी भीड़ रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। चौकी इंचार्ज अमित कुमार शाही ने बताया...