बारिश ने बढ़ाई रोपनी की रफ्तार, फिर भी लक्ष्य से काफी पीछे किसान
गोपालगंज, जुलाई 12 -- गोपालगंज। जुलाई में बारिश की रफ्तार तेज होने से जिले में धान की रोपनी ने गति पकड़ ली है। पिछले तीन दिनों में हुई अच्छी बारिश के बाद किसान खेतों में उतर गए हैं और रोपनी का काम तेजी से चल रहा है। हालांकि मानसून की शुरुआती सुस्ती का असर अब भी साफ दिखाई दे रहा है। जून में सामान्य से 77 प्रतिशत कम बारिश होने के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं बन सकी थी। इसका सीधा असर धान की रोपनी पर पड़ा और अधिकांश किसान बारिश का इंतजार करते रहे। ताजा आंकड़ों के अनुसार जुलाई माह में अब तक 107 मिमी बारिश दर्ज की गई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर है, लेकिन सामान्य से अब भी 11 प्रतिशत कम है। कृषि विभाग के अनुसार जिले में धान की रोपनी का लक्ष्य 89,200 हेक्टेयर निश्चित है। इसके मुकाबले अब तक केवल 35,900 हेक्टेयर क्षेत्र में ही रोपनी हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.