देवरिया, जून 30 -- बंजरिया बाजार(देवरिया),हिन्दुस्तान टीम। सरकार का सड़क पर विशेष ध्यान है, लगातार जिले में सड़कों का निर्माण हो रहा है, बावजूद इसके पथरदेवा विकास खंड के बंजरिया बाजार से बाबूपट्टी होते हुए नारायणपुर को जाने वाली सड़क इन दिनों गड्ढे में तब्दील हो गई है और बरसात होने के बाद गड्ढे में जलभराव होने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ जा रही है। कई बार इस सड़क के मरम्मत को लोगों ने आवाज तो उठाई, लेकिन सड़क का मरम्मत नहीं कराया गया है। जिसके चलते लोग परेशान है। बंजरिया बाजार से बाबूपट्टी होते हुए नारायणपुर जाने वाली मुख्य सड़क गड्ढे में इन दिनों तब्दील हो गई है। यह मार्ग कुशीनगर जनपद के फाजिलनगर मुख्य हाईवे से जोड़ता है, वह भी सड़क जर्जर हो गई है। लोगों का कहना है कि कई वर्षों से यह सड़क बदहाल है, जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसके चलते आए ...