रुडकी, मार्च 20 -- भगवानपुर। लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे मुरझाने लगे हैं। किसानों को आशंका है कि यदि मौसम बिगड़ा और ओलावृष्टि हुई तो तैयार फसल को भारी नुकसान हो सकता है। किसान अनिल चौधरी निवासी रुहालकी दयालपुर ने बताया कि इस समय खेतों में गेहूं और सरसों की फसल तैयार खड़ी है, लेकिन लगातार बादल छाए रहने से चिंता बढ़ गई है। उन्हें डर है कि गरज के साथ ओले पड़ने पर फसल खराब हो सकती है। वहीं किसान अश्वनी निवासी पलुनी ने बताया कि बारिश से जहां गन्ने की फसल को कुछ लाभ मिल रहा है, वहीं सरसों की फसल को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि मौसम का रुख इसी तरह बना रहा तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.