सिद्धार्थ, मई 9 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। भठ्ठा व्यवसाई पहले से ही मंहगे कोयले का दंश झेल रहे थे वहीं डुमरियागंज क्षेत्र में बीते दिनों हुई आंधी पानी ने उनकी कमर तोड़ दी है। अचानक तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश ने पकाने के लिए तैयार कच्चे ईंट को कीचड़ में परिवर्तित कर दिया है। जमीन पर सूखने के लिए रखे लाखों कच्चे ईंट बर्बाद हो गए हैं।क्षेत्र के चेतरा गांव के पास संचालित ईंट भठ्ठा मालिक दिनेंद्र दत्त ऊर्फ छोटे यादव ने बताया की पहले से महंगा कोयला खरीद कर किसी तरह से संचालन हो रहा था। इस बीच हुई बारिश ने तो कमर ही तोड़ दी। करीब पांच लाख कच्चे ईंट पकाने और सूखने के लिए रखे थे अचानक हुई बारिश से सब गलकर बेकार हो गए। नौवागांव स्थित एक ब्रिक फील्ड पर आठ लाख कच्चा ईंट पानी की भेंट चढ़ गया। भट्ठा मालिक भोला नाथ सिंह ने बताया महंगे कोयले के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.