फतेहपुर, अप्रैल 7 -- फतेहपुर, संवाददाता। मंगलवार की शाम को अचानक एक बार फिर मौसम बिगड़ गया और आंधी के साथ बारिश हुई। इससे खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल और तैयार खड़ी गेहूं की फसल भीग गई। गेहूं की फसल भीगने से किसान परेशान दिखाई दिए। गेहूं की फसल की कटाई में बार-बार अवरोध पड़ रहा है। बिगड़े मौसम से किसानो की धुकधुकी बढ़ा दी है। दो दिन पूर्व भी ओलावृष्टि और बारिश से फसले प्रभावित हो चुकी हैं।जिले में गेहूं की फसल तैयार खड़ी है। तैयार फसल की कटाई जारी है। लेकिन बार बार आंधी बारिश और ओलावृष्टि से फसलें बर्बाद हो रही हैं। मंगलवार को शाम के समय अचानक मौसम फिर बिगड़ गया और तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इस पर जो किसान खेतों में गेहूं फसल की कटाई कर रहे थे वह परेशान हो गए। बारिश से किसानों की धड़कने बढ़ गई है। किसान खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल को बचान...