दरभंगा, मई 28 -- जाले। कमतौल से कटरा को जोड़ने वाली बेदौली-ब्रह्मपुर हाट सड़क के रतनपुर गांव भाग में वर्षा के पानी का जमाव रहने से ग्रामीणों सहित इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद जल निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने में विभागीय कार्रवाई नहीं की जा रही है। उक्त सड़क के ब्रह्मपुर हाट से बेदौली (लखनपुर सीमा) सड़क भाग को 2014 में पथ निर्माण विभाग ने अधिग्रहित कर सड़क बनाई थी, जिसमें रतनपुर गांव क्षेत्र में पीसीसी सड़क बनाई गई थी। ग्रामीण अखिलेश कुमर, मनीष ठाकुर, निशांत भारद्वाज, मदन मोहन ठाकुर आदि बताते हैं कि पीसीसी सड़क भाग को पथ निर्माण विभाग ने आज तक पलट कर नहीं देखा है। इस वजह से पीसीसी सड़क कई जगहों पर टूट चुकी है और धंस गई है । ऊपर से उसपर जल जमाव की स्थिति बनी रहती है। पीसीसी सड़क भाग की जर...