अल्मोड़ा, जून 11 -- रानीखेत। बारिश ने एक बार फिर से लोनिवि के सड़क सुधारीकरण के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जगह जगह सड़कों पर बने गड्ढे तालाब का रूप ले रहे हैं। वहीं, जल भराव के कारण तमाम परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊपर से पहाड़ियों के दरकने का सिलसिला शुरू हो गया है। अल्मोड़ा मार्ग पर राय स्टेट के पास सड़क बारिश के दौरान तालाब बन जा रही है। इस कारण किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। भाजपा नेता विमल भट्ट ने बताया कि निकासी की व्यवस्था विभाग ने आज तक नहीं की है। किसी भी सड़क धंसने की आशंका बनी हुई है। यह भी पढ़ें- अधौरा बाजार में जलनिकासी का प्रबंध नहीं यह भी पढ़ें- मामूली बारिश में ही जल भराव, बरसात में क्या होगा हाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...