बारिश ने फिर खोली गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण की पोल, सड़क में आई दरार
संवाददाता, अक्टूबर 11 -- सोनिक, संवाददाता। बारिश थमने के बाद गंगा एक्सप्रेसवे की सड़क और किनारों की मजबूती पर सवाल खड़े होने लगे हैं। एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 422 पर सड़क में दरार आ गई है। वहीं, किलोमीटर 420 से 435 के बीच कई स्थानों पर बारिश के पानी के कारण मिट्टी का कटान होने की समस्या सामने आई है। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के साथ ही सड़क को स्थायी रूप से मजबूत बनाने की कवायद शुरू की गई है। पिछले दिनों हुई मूसलाधार बारिश का असर गंगा एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों पर दिखाई दिया। पानी के बहाव के चलते सड़क के किनारों की मिट्टी बह गई, जबकि कुछ स्थानों पर दरारें पड़ गईं। किलोमीटर 422 पर आई दरार को गंभीरता से लेते हुए कार्यदायी संस्था की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। इससे पहले प्रभावित स्थानों पर तत्काल अस्थायी मरम्मत कराई गई थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.