सराईकेला, मई 9 -- सरायकेला। नगर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ हुई बारिश ने पूरे क्षेत्र के जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। भीषण गर्मी के बीच बारिश ने तापमान में गिरावट तो लाई। लेकिन शहरी बुनियादी ढांचे की पोल भी खोल दी। सरायकेला में शुक्रवार को साप्ताहिक हाट का दिन होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में व्यापारी और खरीदार पहुंचे थे। अचानक आई तेज बारिश के कारण बाजार परिसर टापू में तब्दील हो गया। चारों तरफ जलजमाव होने से व्यापारियों को अपनी दुकानें समेटने का मौका तक नहीं मिला। जिससे उनके सामान भींग गए और उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- बांका : तेज आंधी तूफान के साथ गरजा आसमान, हुई मूसलधार बारिश मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश की ...