बगहा, अक्टूबर 5 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता बारिश ने नरकटियागंज शहर की सूरत पूरी तरह बिगाड़ दी है। शहर की 80 प्रतिशत से अधिक सड़कों पर पानी का जमावड़ा हो गया है। ऐसे में नालियों की स्थिति का अंदाजा स्वत: लगाया जा सकता है।इसको लेकर स्थानीय नागरिकों में रोष देखा जा रहा है। उनका कहना है कि नगर परिषद प्रशासन की लापरवाही से नरकटियागंज शहर की यह दुर्गति हुई है। शहर की अधिकांश नालियों की समुचित सफाई नहीं हुई है। इसके कारण लोग परेशान हैं। पुरानी बाजार जैसे मोहल्लों में नाली की कमी के कारण मुख्य सड़क पर घुटने तक पानी जमा हो गया है तो नगर के प्रमुख स्थानों में शामिल मुखिया जी चौक के मुख्य पथ पर एक फीट ऊंचाई तक पानी लग गया है। शहर के कई निचले मोहल्लों के घरों में पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है। नप प्रशासन की मनमानी के कारण जंक्शन के दक्षिण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.