रामपुर, जून 30 -- ​रामपुर। ​पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को ¸मंगलवार की तड़के सुबह हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। आसमान में काले बादलों के डेरे और ठंडी हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। लेकिन, मौसम के इस बदले मिजाज के बीच बिजली विभाग की बदइंतजामी ने लोगों के इस सुकून को कुछ ही पलों में किरकिरा कर दिया। बारिश शुरू होते ही बिजली विभाग ने तुरंत बिजली गायब कर दी। जिसके चलते इंवर्टर भी साथ छोड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...