बारिश ने दी गर्मी से राहत
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 1 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मौसम में बदलाव के बीच सोमवार दोपहर बादलों ने अचानक आसमान ढक लिया। पट्टी, रानीगंज इलाके में देर तक बारिश से गर्मी का असर कम हो गया। शहर में भी रुक-रुक कर बारिश होती रही। जिले में 2.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बीते गुरुवार से जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। बारिश और तेज हवा के बीच दो दिन से धूप के बीच गर्मी भी बढ़ने लगी थी। सोमवार को पछुआ हवा चलने लगी तो दोपहर बाद बादलों ने आसमान ढक लिया। अचानक बारिश के कारण राहगीर सड़क किनारे घर और दुकानों में चले गए। बारिश के बीच ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। यह भी पढ़ें- आग बरसा रहे आसमान से गिरा झमाझम पानी शाम को भी शहर सहित कई इलाके में रिमझिम बारिश हुई। यह भी पढ़ें- गुजरते नौतपा ने की जेठ में रिमझिम बारिश यह भी पढ़ें- तापमान कम, फिर भी उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.