बारिश ने तोड़ा रिकार्ड औसत से 41 एमएम अधिक बारिश
बदायूं, सितम्बर 27 -- जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। ऐसी ही बारिश वर्ष 2010, 2021 एवं 2024 में हो चुकी है। आईएमडी अमौसी लखनऊ के आंकड़ों के अनुसार जून से 26 सितंबर तक जिले में औसत से 41 एमएम अधिक बारिश दर्ज की गई है। लगातार जारी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वहीं जन जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। शुक्रवार से शुरू हुयी बारिश का सिलसिला पूरी रात एवं दूसरे दिन शनिवार को दिन भर जारी रहा। रात में भी बारिश नहीं थमी। लगातार हो रही बारिश पुराने रिकोर्ड 2010 के करीब पहुंच रही है। जून से लेकर 26 सितंबर तक आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार जिले में औसतन 669.5 एमएम बारिश होना चाहिये थी, लेकिन कल तक 707.10 एमएम हो चुकी है, यानि कि 37.6 एमएम बारिश अधिक हो चुकी है। इधर आपदा विभाग से प्राप्त आंकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.