बारिश ने तोड़ा अमरूद का स्वाद, कम पैदावार से बाजार में बढ़ी मिठास की कमी
संभल, जुलाई 30 -- इस बार कम बारिश और लंबे समय तक बने रहे अधिक तापमान ने अमरूद की फसल पर बड़ा असर डाला है। मुरादाबाद और संभल जिले में करीब साढ़े चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में अमरूद की खेती होती है, लेकिन प्रतिकूल मौसम के कारण उत्पादन घटकर करीब एक चौथाई रह गया है। इसका असर केवल पैदावार पर ही नहीं, बल्कि अमरूद की गुणवत्ता और मिठास पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हर साल जुलाई के महीने में बाजार अमरूद से भर जाते थे और जगह-जगह ठेलों पर ताजा अमरूद बिकते नजर आते थे। इस बार हालात इसके उलट हैं। बाजारों में अमरूद के ठेले बेहद कम दिखाई दे रहे हैं और जो फल उपलब्ध हैं, उनमें भी पहले जैसी मिठास नहीं है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से फलों का सही विकास नहीं हो पाया, जिससे आकार छोटा रह गया और स्वाद भी प्रभावित हुआ। बागवानों के अनुसार अमरूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.