नई दिल्ली, नवम्बर 4 -- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहले वनडे मैच में भारतीय टीम की जीत में बाधा बारिश बन गई है। 11वें ओवर में बारिश के कारण खेल रुका। न्यूजीलैंड की टीम को 185 रनों पर भारत ने ढेर कर दिया था। इसके बाद भारत ने 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। इसके बाद अब अगर मैच होता है और ओवर कम होते हैं तो भारत का रिवाइज्ड टारगेट क्या होगा और डीएलएस मेथड यानी डकवर्थ लुईस स्टर्न मेथड के हिसाब से भारत का पार स्कोर क्या होगा? क्या अभी भारतीय टीम को जीत मिल सकती है? इन सभी सवालों के जवाब आप जान लीजिए। सबसे पहले बात करते हैं कि अगर बारिश के कारण इस मैच की दूसरी पारी को 10 ओवर शॉर्ट किया जाता है तो फिर भारत का रिवाइज्ड टारगेट 40 ओवर में 167 होगा, जबकि 20 ओवर मैच से कटे तो फिर 30 ओवर में भारत के सामने जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य होगा।...