बारिश ने जमींदोज हुई फसल देखने अफसरों संग खेतों पर पहुंचे डीएम, अब गांव-गांव होगा सर्वे
संभल, सितम्बर 28 -- जिले में दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और बाजरा समेत अन्य फसलों को नुकसान पहुंचने की सूचना पर जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने रविवार को तहसील गुन्नौर के ग्राम भागनगर उधरनपुर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने खेतों में पहुंचकर बारिश से प्रभावित फसलों की स्थिति देखी और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। फसल क्षति का वास्तविक आकलन कराने के लिए जिलाधिकारी ने विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल सर्वे कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए, ताकि पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार समय से राहत और अनुमन्य लाभ मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.