गंगापार, मई 29 -- पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के प्रकोप से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग घरों में कैद हो गए। दोपहर में सड़कें सूनी हो जाती हैं। मौसम विभाग द्वारा प्रतिदिन लोगों के मोबाइल फोन पर मैसेज भेजे जा रहे हैं जिनके माध्यम से लोगों को तेज धूप से बचने की सलाह दी जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज हवा, गरज-चमक के साथ बारिश होने से मौसम हुआ सुहानागर्मी का प्रकोप चार दिन पहले नौतपा शुरू हुआ जिसने गर्मी के पारे को और बढ़ा दिया लेकिन इसी बीच गुरुवार व शुक्रवार की रात के बीच अचानक तेज हवा के झोंके आना शुरू हो गए और गरज चमक के साथ बरसात भी हुई जिससे एक बार मौसम खुशगवार हो गया। शुक्रवार सुबह फिर तेज धूप निकली पर अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान कम हुआ। हवा के तेज झोंके से कहीं कहीं पेड़ गिर गए। दानपुर में बहुत पुराना पीपल का पेड़ जड़ से उखड़...