बारिश ने गिराया तापमान, उमस ने दिनभर किया परेशान
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। बीते एक पखवाड़े से तल्ख धूप तन झुलसा रही थी। शुक्रवार की अल सुबह आई तेज आंधी और पानी के बाद शनिवार का दिन राहत भरा रहा। गर्म हवा के थपेड़ों के साथ असामान से बरस रही आग से बारिश आंधी के बाद लोगों ने राहत महसूस की। बदले मौसम के मिजाज के बाद लू के थपेड़ों से राहत के बाद भी तेज धूप निकलने से दिनभर उमस का कहर बना रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 37.1 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गर्मी का सितम कुछ दिनों तक कमजोर रहने की संभावना मौसम के बदले मिजाज से लोग जता रहे है। जनपद में बीते एक पखवाड़े से मौसम के तल्ख मिजाज से लोग परेशान थे। उमस भरी गर्मी का असर दिनों-दिन बढ़ता जा रहा था। नौतपा की शुरुआत में ही आसमान से आग बरसने से लोग घरों में दुबकनें को विवश हो रहे थे। गर्म हवा के थपेड़ों से बचने को लोग कई तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.