नैनीताल, मार्च 20 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में गुरुवार रात से हो रही तेज बारिश ने शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के दौरान नालों के जरिए बहकर आया कचरा सीधे झील में पहुंच गया, जिससे झील की स्वच्छता और पर्यावरण पर गंभीर खतरा मंडराने लगा है। बारिश के समय शहर के विभिन्न क्षेत्रों से प्लास्टिक, पॉलीथीन और अन्य ठोस अपशिष्ट पानी के साथ बहते हुए नालों के माध्यम से झील में समा गए। कई स्थानों पर नालों के जाम होने से गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नियमित सफाई और ठोस कूड़ा प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था के अभाव में हर बारिश में यही स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उनका कहना है कि झील में पहुंच रहा कचरा न केवल इसकी प्राकृतिक सुंदरता को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि जलीय जीवों ...