सीतापुर, मार्च 20 -- तंबौर, संवाददाता। बेमौसम बारिश ने आदर्श नगर पंचायत तंबौर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। नगर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई, जिससे ईद से एक दिन पहले अलविदा के मौके पर नमाज अदा करने निकले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पंचायत कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर भरे पानी ने जिम्मेदारों के दावों पर सवाल खड़े कर दिए। कस्बे के शीर्ष टोला उत्तरी व दक्षिणी, अहमदाबाद गंज पूर्वी व पश्चिमी, ककरहा, नरियन टोला और अंबेडकर नगर वार्ड सहित कई क्षेत्रों में जलभराव देखा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की अध्यक्ष तय्यबुन हैं, लेकिन कार्यों का संचालन उनके पति इश्तियाक द्वारा किया जाता है। अधिशासी अधिकारी का कार्यभार संभाल रहे अनूप कुमार राय की मूल तैनाती नगर पालिका परिषद लहरपुर में है और वह यहां कम ही आते है...