लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की सुबह हुई मात्र 45 मिनट की बारिश ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी यानी केजीएमयू समेत शहर के कई प्रमुख अस्पतालों की जल निकासी व्यवस्था की खस्ता हालत उजागर कर दी। लारी कार्डियोलॉजी विभाग से लेकर डफरिन अस्पताल तक हर जगह जलभराव की भयावह स्थिति देखने को मिली। गंभीर रोगियों,गर्भवती महिलाओं और चिकित्सा कर्मियों को गंदे पानी के बीच से गुजरने पर मजबूर होना पड़ा। लारी कार्डियोलॉजी में जलभराव से हाहाकारशुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हुई। देखते ही देखते लारी कार्डियोलॉजी विभाग परिसर में पानी भर गया। विभाग की नालियां पहले से ही चोक थीं, जिसके कारण वर्षा का पानी बाहर निकलने का रास्ता न पाकर परिसर में फैल गया। नाली का गंदा पानी कैंपस में बिखर गया और चारों तरफ भीषण बदबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.