बारिश ने खेतों में काम पर ब्रेक लगा, गेहूं की कटाई प्रभावित
कन्नौज, अप्रैल 9 -- अप्रैल के महीने में जहां खेतों में कटाई का काम तेजी पकड़ता है, वहीं इस बार बेमौसम बारिश ने पूरी तस्वीर बदल दी है। सुनहरी फसल से लहलहाते खेत अब भीगी बालियों और गिरी फसलों का मंजर पेश कर रहे हैं। लगातार हो रही बारिश ने न सिर्फ गेहूं की पैदावार को प्रभावित किया है, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी गहरा असर डाला है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है। जिले में लगभग 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। इस समय फसल पूरी तरह पककर तैयार है। करीब 30 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है, जबकि बाकी किसान कटाई की तैयारी में थे। लेकिन लगातार बारिश ने खेतों में काम पर ब्रेक लगा दिया है।सबसे बड़ा समस्या की सरकारी आंकड़ों और किसानों के दावों के बीच का अंतर बनकर सामने आ रहा है। प्रशासन द्वारा किए गए सर्वे में अभी तक कहीं भी 33 प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.