दुमका, जुलाई 5 -- रानेश्वर। कृषि कार्य को लेकर इलाके का किसान हताश है। मानसून की दगाबाजी को लेकर किसानों में मायूसी है। और अब तक कृषि कार्य प्रारंभ नहीं होना किसानों को परेशानी में डाल दिया है। किसानों की माने तो खेतो में धान बीज तैयार हो गया है। लेकिन बारिश की कमी किसानों को खेत से अलग कर दिया है। किसान चाहकर भी कृषि कार्य प्रारंभ नहीं कर पा रहा है। खेत मे पर्याप्त पानी नहीं है। किसानों कज़ कहना है कि इलाके के अल्प मात्रा में खेतों को मयूराक्षी बायां तट नहर से सिंचाई पानी उपलब्ध होती है। जबकि एक बड़ा क्षेत्र की कृषि कार्य भगवान भरेसे टिका हुआ है। यह भी पढ़ें- Nawada News: दगाबाज मानसून : खेतों में दम तोड़ रहा धान का बिचड़ा मानसून बारिश ही किसान की दिशा एवं दशा तय करता है। इस वर्ष अल्प मात्रा में बारिश किसानों के लिए खास परेशानी का कारण बन ...