बारिश नहीं होने से धान की रोपनी प्रभावित
बांका, जुलाई 16 -- बांका, निज प्रतिनिधि। जिले में मानसून के आगाज के बाद भी बारिश दगा दे रही है। यहां पूर्णिया के रास्ते 17 जून को ही मानसून ने दस्तक दी है। लेकिन जून के बाद जुलाई में भी बारिश की दगाबाजी किसानों को रूला रही है। कृषि विभाग ने जिले में 1 लाख 14 हजार 360 हेक्टेयर भूमि में धान की खेती का लक्ष्य रखा है। इसके लिए यहां 11 हजार 436 हेक्टेयर भूमि में धान के बिचडे गिराए जा चुके हैं, यानी की खेतों में धान के बिचडे गिराए जाने का लक्ष्य पूरा हो चुका है। लेकिन बारिश नहीं होने की वजह से धान की बुआई रफ्तार नहीं पकड पा रही है। अब तक यहां महज 15 हजार हेक्टेयर भूमि में ही धनरोपनी हो सकी है। जो लक्ष्य का महज 13 फीसदी है। ये भी धनरोपनी इक्का-दुक्का किसानों ने निजी स्तर पर सिंचाई कर धनरोपनी की है। ऐसे में यहां अभी ठीक ढंग से धनरोपनी शुरू भी नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.