बारिश नहीं होने से किसान निराश, पंप के सहारे बचाया जा रहा बिचड़ा
गढ़वा, जुलाई 18 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड में इस वर्ष खरीफ फसल के लिए मौसम अनुकूल नहीं दिख रहा है। धान का फसल लगाने का आषाढ़ महीना 18 दिन बीत गया। अबतक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। रोज तेज धूप निकल रहा है। किसान अपने दम पर धान के बिचड़े को बचाने में लगे हुए हैं। बिजली मोटर व डीजल पंप के सहारे बिचड़ा का सिंचाई कर किसी तरह बचा रहे हैं। आहर सहित अन्य जलाशयों में पानी नही हैं। तेज धूप निकलता देखकर प्रखंड के किसान निराश हैं। प्रखंड क्षेत्र के हेठार क्षेत्र का लाइफ लाइन मानी जाने वाली पंडी नदी भी सूखा हुआ है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: वर्षा नहीं होने से खेत हुए वीरान, सूखे की आशंका जब पंडी नदी में जलस्तर बढ़ता है तो नदी का वही पानी हेंठार क्षेत्र के खेतों में भरता है तो धान का रोपनी हो पाता है। उधर आषाढ़ महीना समाप्ति की ओर है लेकिन अभी तक बारिश नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.