बारिश नहीं होने से किसान चिंतित, सिंचाई व्यवस्था की उठी मांग
घाटशिला, जून 28 -- गालूडीह। बाघुडिया पंचायत के डुमकाकोचा, मृगीटाड़ और गुडाझोर गांवों में बारिश नहीं होने से किसान चिंतित हैं। धान रोपनी का समय शुरू हो चुका है, लेकिन सिंचाई की कोई व्यवस्था नहीं होने से खेत सूखे पड़े हैं और धान का बिचड़ा तैयार होने के बावजूद रोपाई नहीं हो पा रही है। किसानों ने बताया कि इन गांवों में न नहर, न डीप बोरिंग और न ही लिफ्ट सिंचाई योजना है, जिससे वे पूरी तरह बारिश पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि नरसिंहपुर से वनकाटी तक नहर का पानी पहुंचता है, लेकिन उनके गांव इससे वंचित हैं। बारिश नहीं होने से खेतों में दरारें पड़ गई हैं और कई किसान पलायन की सोच रहे हैं। यह भी पढ़ें- सातगुरुम पुलिया निर्माण में देरी से ग्रामीणों में नाराजगी, आंदोलन की चेतावनी ग्रामीणों ने सरकार से डीप बोरिंग, सोलर लिफ्ट इरिगेशन, चेकडैम निर्माण, नए ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.