नई दिल्ली, अगस्त 21 -- सूखी हवा में भी पानी की एक हल्की सी मौजूदगी हमेशा बनी रहती है भले ही बारिश महीनों से न हुई हो। अमेरिका के सारासोटा शहर में रहने वाले 13 साल के अनिकेत सरकार ने यही सोचा और एक ऐसा तरीका खोज निकाला जिससे हवा में तैरती नमी को पकड़कर पानी में बदला जा सके। यह कोई फैंसी लैब का प्रयोग नहीं, बल्कि रोजमर्रा की साधारण चीजों से बनाया गया एक सस्ता सिस्टम है, जिसे पाइन व्यू स्कूल में पढ़ने वाले इस बच्चे ने अपने दम पर तैयार किया। अनिकेत का मकसद साफ था कि अमेरिका के मध्य-पश्चिमी और पश्चिमी इलाकों के किसानों की मदद करना, जहां पानी की कमी अक्सर खेती में सबसे बड़ी रुकावट बन जाती है। उन्होंने सोचा कि जब जमीन के नीचे पानी नहीं मिलता और बारिश भी भरोसे लायक नहीं रहती, तो क्यों न आसमान की हवा से ही पानी निकाल लिया जाए। यही सोच उनके प्रोजेक...